फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CBI may ask questions from manoj goel

सारा केस : मनोज गोयल से पूछताछ कर सकती है सीबीआई

Sat, 07 Nov 2015 09:55 AM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
CBI may ask questions from manoj goel

जेल में बंद पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा की रहस्मयी मौत की उलझी गुत्थी सुलझाने में लगी सीबीआई जल्द ही कारोबारी मनोज गोयल से पूछताछ कर सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसी को पुलिस ने केस से जुड़े लोगों की जो सूची सौंपी है, उसमें अमरमणि के इस करीबी का नाम शामिल बताया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा सारा की मौत के बाद उसके भाई हर्ष सिंह पर दिल्ली के जनकपुरी में हुए हमले में भी मनोज गोयल नामजद कराया गया था। सारा की मां सीमा सिंह भी चाहती हैं कि उससे जल्द से जल्द पूछताछ की जाए।
विज्ञापन


सीबीआई ने सारा के पति और अमरमणि के बेटे अमनमणि के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जांच एजेंसी जल्द ही मौका मुआयना के लिए फीरोजाबाद आ सकती हैं। साथ ही केस से जुड़े लोगों से पूछताछ भी होनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए फीरोजाबाद पुलिस से ऐसे तमाम लोगों की सूची मांगी गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूची में आगरा निवासी मनोज गोयल का नाम शामिल है। वह सारा की मौत के बाद अस्पताल पहुंचा था। सीमा सिंह ने उस पर सारा की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था।

क्या था मामला

CBI may ask questions from manoj goel

अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा सिंह की मौत नौ जुलाई को सिरसागंज में हुई थी। घटना के दौरान वह अपने पति अमनमणि के साथ कार से लखनऊ से दिल्ली जा रही थीं।

अमनमणि ने सारा के घरवालों को बताया था कि सारा की मौत सड़क हादसे में हुई है, लेकिन मां सीमा सिंह ने अमनमणि पर मर्डर का आरोप लगाया था। विगत सप्ताह सीबीआई ने एसपी पीयूष श्रीवास्तव से इस केस से जुड़ी फाइलें मंगवाई थी।

26 अक्तूबर को फीरोजाबाद की क्राइम ब्रांच ने सीबीआई के दिल्ली स्थित आफिस में सारा मर्डर केस से जुड़ी सभी फाइलें सौंप दीं। सीमा सिंह ने बताया कि अब वह सीबीआई को पत्र लिखकर मनोज गोयल की सारा के हत्या में संलिप्तता की जांच की मांग करेगी और केस डायरी में उसका नाम बढ़ाने की अपील करेंगी।

मनोज पर दर्ज हैं मुकदमे

CBI may ask questions from manoj goel

हर्ष सिंह के मुताबिक मनोज गोयल पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आगरा के हरीपर्वत थाने में महिला से बदसलूकी और जानलेवा हमले का केस है। इसके अलावा उसने उस पर भी हमला किया था। इसका केस दिल्ली के जनकपुरी थाना में दर्ज है।

साजिश में शामिल रहा मनोज - सीमा

सारा की मां सीमा सिंह का आरोप है कि उनके बेटे हर्ष पर जान से मारने की नीयत से  हमला करवाया गया। वह सारा की हत्या का मामला उठा रहा था।

इसी वजह से अमनमणि और उसके पिता अमरमणि के कहने पर मनोज गोयल ने उसकी हत्या की साजिश रची। उसने ही फीरोजाबाद में सारा की हत्या के बाद उसे सड़क हादसा दिखाने में अमनमणि की मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed