ममता बनर्जी की मुश्किल बढ़ी, मुकुल रॉय से होगी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा चिटफंड मामले में सीबीआई ने सोमवार को टीएमसी नेता मुकुल रॉय को समन किया है। गौरतलब है कि मुकुल रॉय ममता बनर्जी के काफी करीबी नेता माने जाते हैं।
तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को यह संकेत दिए थे कि वो सीबीआई के दुरुपयोग के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। सीबीआई ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि राजनीतिक फायदे के लिए सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
शारदा चिटफंड मामले में बीजेपी और टीएमसी के बीच सियासी जंग छिड़ी हुई है। टीएमसी बीजेपी पर इस मामले में राजनीतिक विद्वेष की भावना से काम करने का आरोप लगा रही है।
अन्य नेताओं से भी हो चुकी है पूछताछ
शारदा चिटफंड घोटाले के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के नेता शंकुदेव पांडा से पूछताछ की थी। वहीं इसी मामले में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि टीएमसी ने इस गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया।
शारदा स्कैम मामले में असम के पूर्व डीजीपी शंकर बरुआ का भी नाम सामने आया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने इस मामले के मुख्य आरोपी सुदिप्तो सेन को सुरक्षा मुहैया कराई थी। बरूआ ने पिछले साल सितंबर महीने में खुद की गोली मारकर हत्या कर ली थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर भी शारदा चिटफंड घोटाले की आंच आई थी।