{"_id":"e5f42f24-8f2c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-issues-look-out-notices-for-former-iaf-chief-sp-tyagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एयर चीफ के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व एयर चीफ के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 17 Mar 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में दलाली के मामले में सीबीआई ने रविवार को पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी, उनके तीन चचेरे भाइयों और पांच अन्य भारतीयों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इन सभी के नाम सौदे में रिश्वत लेने के मामले में दर्ज एफआईआर में हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि इन सभी को किसी भी हवाई अड्डे से देश से बाहर जाने से रोकने के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई ऐसे मामलों में इस प्रक्रिया को अपनाती है, जिनमें शक होता है कि आरोपी मुकदमे से बचने के लिए देश छोड़कर भाग सकता है। एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) एसपी त्यागी देश के पहले ऐसे वायुसेना प्रमुख हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
उनके साथ 12 अन्य लोगों पर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश का मामला बुधवार को दर्ज किया गया था। सीबीआई ने उनके आवास समेत 14 ठिकानों पर छापे भी मारे थे।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि पूर्व वायु सेना प्रमुख, उनके रिश्ते के तीन भाइयों संजीव उर्फ जूली, राजीव उर्फ डोक्सा और संदीप, यूरोपीय बिचौलिया कार्लो गेरोसा, क्रिश्चियन मिशेल और गुइदो हैश्के उन 13 लोगों में से हैं, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि वायुसेना प्रमुख के कार्यकाल के दौरान ही वायुसेना हेलीकॉप्टरों के लिए अनिवार्य ऊंचाई संबंधी नियम में कमी करने पर सहमत हुआ था। यह नियम बदलने के चलते ही ब्रिटेन आधारित अगस्तावेस्टलैंड कंपनी वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों के लिए आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सका।
इसके अलावा सीबीआई ने अपनी एफआईआर में दो नए नाम भी शामिल किए हैं। ये नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष बगरोडिया के भाई सतीश बगरोडिया और आईडीएस इंफोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रताप अग्रवाल का है।
क्या है लुक आउट नोटिस
सीबीआई यह नोटिस उन लोगों के खिलाफ जारी करती हैं, जिनके मुकदमों से बचने के लिए देश छोड़कर जाने की आशंका होती है। इसके तहत हर एयरपोर्ट को इन लोगों के बारे में सचेत किया जाता है ताकि ये वहां से उड़ान न भर सकें।