फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi has list of questions to ask bansal

बंसल के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार कर रही सीबीआई

Sun, 12 May 2013 12:05 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 12 May 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
cbi has list of questions to ask bansal

सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल से पूछताछ की तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी पदोन्नति के लिए घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार नौ आरोपियों से हुई पूछताछ के आधार पर बंसल के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार कर रही है। सीबीआई को बंसल से यह पता करना है कि घूस की रकम का अंतिम छोड़ कहां है।

सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने अमर उजाला को बताया है कि घूसखोरी का यह मामला आइने की तरह साफ है। इस मामले में चार्जशीट 90 दिन के भीतर दायर कर दी जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि सिन्हा ने बंसल से पूछताछ पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने इस केस के तकनीकी पहलुओं पर भी बात करने से मना कर दिया।

वैसे उन्होंने बंसल सहित रेल मंत्रालय के कुछ बड़े अधिकारियों के इस मामले में लपेटे में आने की संभावना से इंकार नहीं किया है। बंसल से जुड़े सवालों पर उन्होंने इशारों में कहा कि कल क्या होगा कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के मुताबिक बंसल से पूछे जाने वाले सवालों की फेहरिस्त में सबसे अहम सवाल यह है कि उनके अशोक रोड स्थित सरकारी आवास पर दलाल भांजे विजय सिंगला और गिरफ्तार आरोपी रेलवे बोर्ड सदस्य महेश कुमार की मुलाकात का क्या मकसद था।


सूत्रों के मुताबिक अन्य आरोपियों की पूछताछ में सीबीआई को इस मकसद के बारे में पूरी जानकारी हो गई है। दूसरा सवाल यह है कि बंसल के सरकारी फोन पर सिंगला के लिए दलालों का बार-बार फोन आने का क्या मकसद था।

एजेंसी बंसल से यह सवाल भी करेगी कि क्या वाकई सिंगला ने रेल मंत्रालय के ऊंचे पदों की नियुक्ति के लिए बोली लगा रखी थी। यह सवाल भी पूछा जाएगा कि आखिर यह बोली किसके भरोसे लगाई जा रही थी।

सूत्रों ने बताया कि जरूरी नहीं कि बंसल को सीबीआई मुख्यालय ही बुलाया जाए। यह भी हो सकता है कि उनसे उनके दिल्ली या चंडीगढ़ स्थित आवास पर पूछताछ की जाए।

गौरतलब है कि बंसल इस्तीफा देने के बाद शनिवार को अपने कुछ रोजमर्रा के सामान के साथ चंडीगढ़ चले गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed