फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi get allowance to Prosecution against ashok chavan

अशोक चव्हाण पर मुकदमा चलाने की सीबीआई को मिली अनुमति

Fri, 05 Feb 2016 06:09 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 06:09 AM IST
विज्ञापन
cbi get allowance to Prosecution against ashok chavan

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने आदर्श घोटाले में घिरे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को इजाजत दे दी है। इससे सीबीआई चव्हाण के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा चला सकती है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने सूबे की भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार की ओर से चव्हाण के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा के बाद यह अनुमति दी है। अशोक चव्हाण मौजूदा समय में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने आदर्श कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी घोटाला मामले में सीबीआई को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर सीआरपीसी की धारा 197, भांदसं की धारा 120-बी (षड्यंत्र) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मुकदमा चलाने के लिए अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्रिमंडल की सलाह के बाद दी अपनी मंजूरी

cbi get allowance to Prosecution against ashok chavan

अधिकारी ने बताया कि आठ अक्टूबर, 2015 को मुंबई में सीबीआई के संयुक्त निदेशक ने न्यायमूर्ति पाटिल आयोग की जांच रिपोर्ट और आपराधिक संशोधन के आवेदन पर मुंबई उच्च न्यायालय की टिप्पणियों जैसे अतिरिक्त और ताजा सामग्री के आधार पर सीआरपीसी की धारा 197 के तहत चव्हाण पर मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी।

इस बारे में राज्यपाल ने राज्य मंत्रिमंडल की सलाह के बाद अपनी मंजूरी दी। अशोक चव्हाण पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके कफ परेड में कारगिल में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं के लिए बनाई गई 31 मंजिली आदर्श इमारत के नियमों में फेरबदल कर नेताओं, नौकरशाहों और अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया।

चव्हाण पर 2009 में चुनाव के बाद से ही आदर्श का भूत पीछा नहीं छोड़ रहा है। चव्हाण जब दोबारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे, तब आदर्श घोटाले के कारण एक साल के अंदर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।

भुजबल के बाद कानूनी शिकंजे में चव्हाण

cbi get allowance to Prosecution against ashok chavan

एक तरफ एनसीपी नेता और पूर्व पीडब्लूडी मंत्री छगन भुजबल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई शुरू कर दी है, तो वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण के  खिलाफ सीबीआई  को मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मच गई है।

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने पहले ही भुजबल परिवार के खिलाफ कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताकर राज्य की भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। इसी तरह का आरोप अशोक चव्हाण ने भी लगाया है। चव्हाण ने कहा कि भाजपानीत सरकार न सिर्फ महाराष्ट्र में बल्कि पूरे देश में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed