फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi freezes bank account of ex iaf chief

हेलीकॉप्टर सौदा: एसपी त्यागी का बैंक खाता सील

Tue, 23 Apr 2013 11:31 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 23 Apr 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
cbi freezes bank account of ex iaf chief

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील की जांच कर रही सीबीआई ने पूर्व एयर चीफ मार्शल एसपी त्यागी का बैंक एकाउंट पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


त्यागी पर 3,600 करोड़ की इस डील में 76 करोड़ रुपये की घूस लेने का आरोप है। कथित दलाली में शामिल उनके तीन भाइयों के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं।

जांच प्रक्रिया में चंडीगढ़ की दो कंपनी एअरोमैट्रिक्स इंफो सोल्यूशन प्रा. लिमिटेड और आईडीएस इंफोटेक का एकाउंट पहले से प्रतिबंधित है।

सीबीआई जांच के मुताबिक अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी ने इन्हीं भारतीय कंपनियों के जरिए त्यागी और बाकी दलालों को घूस की रकम भेजी थी।

त्यागी पर आरोप है कि उन्होंने रक्षा दलालों की पहल पर हेलीकॉप्टर खरीद की शर्तो में फेरबदल किया। एफआईआर में पूर्व कांग्रेसी केंद्रीय मंत्री संतोष बगडोरिया के भाई सतीश बगडोरिया का भी नाम है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक त्यागी बंधुओं के साथ सतीश का एकाउंट भी फ्रीज किया गया है। सतीश बगडोरिया आईडीएस इंफोटेक के चेयरमैन हैं।

इसके अलावा इसके कार्यकारी निदेशक प्रदीप अग्रवाल, एअरोमैट्रिक्स के सीईओ प्रवीण बख्शी और वकील गौतम खेतान का नाम भी एफआईआर में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed