{"_id":"6368eed0-f077-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"cbi-finds-violation-of-rules-by-walmart-in-indian-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालमार्ट के बारे में एक राज्यसभा सांसद का खुलासा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वालमार्ट के बारे में एक राज्यसभा सांसद का खुलासा
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
Updated Fri, 19 Jul 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
सीपीआई नेता एमपी अच्युतन ने शुक्रवार को कहा कि सीबीआई ने अमेरिकी रिटेल कंपनी वालमार्ट द्वारा भारती ग्रुप के साथ की गई बिजनेस डील में आरबीआई और फेमा नियमों के उल्लंघन का पता लगाया था।
विज्ञापन
यह समझौता देश में मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई की अनुमति देने के पहले हुआ था।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि सीबीआई ने हाल ही में उनसे बिजनेस डील में नियमों के उल्लंघन के संबंध में संपर्क किया था लेकिन जांच एजेंसी ने इस मामले की आगे की जांच करने में यह कहते हुए असमर्थता जताई कि फेमा उल्लंघन का मामला उसके दायरे में नहीं आता है।
विज्ञापन
अच्युतन ने एक साल पहले इस मामले को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ उठाया था।
सीपीआई नेता ने कहा कि इस वालमार्ट और भारती ग्रुप के बीच हुए समझौते की छानबीन सीबीआई ने की थी और इसने आरबीआई गाइडलाइंस और फेमा नियमों के उल्लंघन का खुलासा किया था।
विज्ञापन
