{"_id":"2a0ee8eaf15d4d2f57c680905bb59a77","slug":"cbi-files-case-against-three-army-officials-in-milk-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध घोटाले में सेना के तीन अधिकारियों पर केस दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दूध घोटाले में सेना के तीन अधिकारियों पर केस दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 13 Feb 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने पुणे स्थित मिलिट्री फार्म में हुए दूध घोटाले के मामले में सेना के तीन अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार कर्नल पीके बहुगुणा, लेफ्टिनेंट कर्नल जेके जोसेफ और लेफ्टिनेंट कर्नल अजीत सिंह भदौरिया 2009 से 2012 के बीच अलग-अलग समय पर मिलिट्री फार्म में इंचार्ज के पद पर तैनात थे।
इस दौरान इन लोगों ने फर्जीवाड़ा करते हुए एक प्राइवेट कंपनी आशा एसोसिएट्स को दूध की आपूर्ति के लिए गलत ढंग से भुगतान किया।
इससे रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली फार्म को 2.12 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। जांच एजेंसी ने इस मामले में शनिवार को आरोपियों के पुणे, जम्मू, कोलकाता, कोटा और नई दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापे मारे हैं।
विज्ञापन