फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi filed fir against sp tyagi in vvip helicopter deal

हेलीकॉप्टर डीलः पूर्व वायुसेना प्रमुख के खिलाफ FIR दर्ज

Wed, 13 Mar 2013 01:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 13 Mar 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
cbi filed fir against sp tyagi in vvip helicopter deal

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सीबीआई ने डील में दलाली के आरोप को लेकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष बगरोडिया के भाई सतीश बगरोडिया का नाम भी एफआईआर में शामिल है। इस संबंध में सीबीआई ने बुधवार को दिल्ली और चंडीगढ़ समेत 14 अलग-अलग जगहों पर छापे मारे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में 3600 करोड़ रुपये दलाली का आरोप है। सीबीआई के घेरे में पूर्व एयर चीफ मार्शल एसपी त्यागी और उनके कई रिश्तेदार हैं। पहले भी सीबीआई त्यागी और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अगस्ता वेस्टलैंड के प्रवक्ता ने कहा था कि कंपनी ने भारत की कानूनी जरूरतों का पूरी तरह से पालन किया है और इस डील में कुछ भी गलत शामिल नहीं है। 3600 करोड़ रुपये की डील को कंपनी ने रक्षा खरीद प्रक्रिया के नियमों के आधार भारतीय वायुसेना द्वारा तकनीकी और फ्लाइट समीक्षा के बाद हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed