{"_id":"31e99ffb0d59578aa2de3082697b5a71","slug":"cbi-filed-closer-report-in-disproportionate-assets-case-against-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने बंद किया मुलायम का केस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीबीआई ने बंद किया मुलायम का केस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Sep 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई से बड़ी राहत मिली है। सीबीआई ने मुलायम सिंह के खिलाफ मामला बंद कर दिया है।
विज्ञापन
सीबीआई ने शुक्रवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दायर की है। छह साल जांच के बाद कोई सबूत न मिलने पर एजेंसी ने यह फैसला लिया है।
करीब दो महीने पहले मुलायम और उनके परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले के जांच अधिकारी (आईओ) ने अपनी राय दी थी कि उन्हें कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन
सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने आईओ की इस रिपोर्ट पर विचार करने के बाद क्लोजर रिपोर्ट दायर करने का फैसला ले लिया।
एजेंसी का कहना है कि याचिकाकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी द्वारा याचिका में उल्लेखित संपत्ति की पूरी तरह जांच कर ली गई है।
एजेंसी के मुताबिक पिछले साल जब सुप्रीम कोर्ट ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को इस आय से अधिक संपत्ति मामले से अलग करने पर केस कमजोर हो गया था। अधिकतर संपत्ति डिंपल यादव के नाम थी।
विज्ञापन
अभी तक माना जा रहा था कि इस मामले की राजनीतिक संवेदनशीलता को देखते हुए एजेंसी का शीर्ष नेतृत्व क्लोजर रिपोर्ट दायर करने को लेकर दुविधा में है।