{"_id":"c1233db2-bd43-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-falsely-accused-gulab-singh-kataria-says-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'केंद्र के इशारे पर कटारिया को फंसा रही है सीबीआई'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'केंद्र के इशारे पर कटारिया को फंसा रही है सीबीआई'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 15 May 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर केस में राजस्थान के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गुलाब सिंह कटारिया का नाम आने पर भारतीय जनता पार्टी ने उनका बचाव किया है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस मामले में सीबीआई को आड़े हाथों लेते हुए एजेंसी पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है।
बुधवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनाथ सिंह ने कहा कि गुलाब सिंह कटारिया को केंद्र सरकार के इशारे पर एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, ताकि भाजपा के नेताओं को बदनाम किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले इस मामले में गुजरात सरकार में मंत्री अमित शाह को फंसाया गया और अब सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कटारिया का नाम डाला है। यह एक सोची समझी साजिश है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीबीआई ने सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर केस में राजस्थान के भाजपा नेता गुलाब सिंह कटारिया समेत तीन अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
गुलाब सिंह कटारिया दूसरे भाजपा नेता हैं, जिनका नाम चार्जशीट में शामिल किया गया है। इससे पहले इस केस में गुजरात के पूर्व गृह मंत्री अमित शाह अरोपी बनाए जाए चुके हैं।