{"_id":"f882a10fa78d3fd7df47577b31e423fc","slug":"cbi-director-ranjit-sinha-caught-snoozing-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री राजनाथ बोल रहे थे, सीबीआई चीफ सो रहे थे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गृहमंत्री राजनाथ बोल रहे थे, सीबीआई चीफ सो रहे थे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 30 Nov 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज असम के गुवाहाटी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में सीबीआई चीफ रंजीत सिन्हा सोते हुए नजर आए। खास बात ये कि जिस वक्त सिन्हा झपकी ले रहे थे उसी वक्त राजनाथ बिना थके काम करने की सलाह दे रहे थे।
विज्ञापन
गुवाहाटी में डीजीपी स्तर के अधिकारियों का एक कार्यक्रम था जिसे राजनाथ सिंह संबोधित कर रहे थे। राजनाथ ने कहा कि," मैं जानता हूं कि यहां जो सीनियर अधिकारी बैठे हैं उनमें से कुछ रिटायर होने वाले हैं लेकिन मेरी सलाह है कि वे रिटायर हों पर टायर्ड न हों, बल्कि देश के लिए काम करते रहें।"
विज्ञापन
राजनाथ उधर बोलते रहे और इधर कुछ अधिकारी झपकी लेते नजर आए। राजनाथ ने ना थकने की सलाह दी लेकिन इनकी नींद पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा भी दो दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। हाल ही में सीप्रीम कोर्ट ने उन्हें टूजी मामले की जांच से भी हटा दिया था। सिन्हा इस कांफ्रेंस से पहले असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर भी गए थे।
विज्ञापन
राजनाथ ने इस कार्यक्रम में जो सबसे महत्वपूर्ण बात कही वो ये कि,"कुछ भारतीय युवक भी आईएस (आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट) की ओर आकर्षित हो रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि देश के मुस्लिमों पर उंगली नहीं उठाई जा सकती। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक कार्यक्रम के दौरान ये बात बोल चुके हैं।