फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CBI conducts lie detector test on Peter Mukherjee

शीना केसः पीटर मुखर्जी का हुआ लाई डिटेक्टर टेस्ट

Sat, 28 Nov 2015 09:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 Nov 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
CBI conducts lie detector test on Peter Mukherjee

पूर्व मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी का शनिवार को उनकी सौतेली बेटी शीना बोरा के तीन वर्ष पहले हुए सनसनीखेज हत्याकांड मामले में लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया गया।

विज्ञापन


टेस्ट के जरिये सीबीआई ने पीटर के बयानों को हत्याकांड के विभिन्न पक्षों के आधार पर परखा। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने इस टेस्ट के दौरान पीटर से अपराध के बारे में, उनकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी के साथ उनकी बातचीत और उनके अपने बयानों के बारे में सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में कई सवाल पूछे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीटर से पूछे गए सवालों के कुछ जवाब में ‘विरोधाभास’ था।

नहीं थे पीटर के जवाब संतोषजनक

CBI conducts lie detector test on Peter Mukherjee

सीबीआई के सूत्रों ने दावा किया कि यह टेस्ट इसलिए जरूरी था क्योंकि हत्याकांड के महत्वपूर्ण पक्षों से संबंधित सवाल पर पीटर अपने बयान बार-बार बदल रहे थे और उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे।

एजेंसी ने 60 वर्षीय पीटर मुखर्जी के इस पॉलीग्राफ परीक्षण के लिए एक विशेष अदालत से अनुमति ली थी।

एजेंसी को पीटर को सोमवार को मुंबई में विशेष अदालत में पेश करना है, जिसने पीटर को सीबीआई की हिरासत में सौंपा था। पूछताछ के दौरान कमरे में सिर्फ पीटर और साइंटिस्ट ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed