फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CBI closes disproportionate assets case against Sonia's aide

सोनिया के पूर्व पीए के खिलाफ अवैध संपत्ति का मामला बंद

Fri, 07 Jun 2013 07:06 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 07 Jun 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
CBI closes disproportionate assets case against Sonia's aide

सीबीआई ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सहायक और पूर्व निजी सचिव विसेंट जार्ज के खिलाफ अवैध संपत्ति के मामले को सबूत नहीं मिलने की वजह से बंद कर दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने अमेरिकी प्राधिकरण से इस संबंध में सबूत मांगे थे लेकिन दस साल बाद भी वह नहीं मिलने पर जांच एजेंसी ने यह कदम उठाया है।

जार्ज पर 1990 के बाद अवैध ढंग से करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटाने का आरोप है।

उन पर दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके में व्यावसायिक और रिहायशी संपत्ति जुटाने के अलावा बंगलूरू, चेन्नई और केरल में संपत्ति के साथ दिल्ली की सीमा पर कृषि योग्य भूमि गैर कानूनी ढंग से खरीदने के आरोप हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बैंक में रखने के आरोप हैं। जार्ज पर सारी संपत्ति विदेश में मिली रकम से खरीदने के आरोप है।

वैसे उनका दावा है कि परिजनों के उपहार की रकम से यह संपत्ति खरीदी गई। सूत्रों के अनुसार नकदी विदेश में पहले हवाला राशि के रूप में ली गई होगी। जिसे बाद में उपहार के रूप में जार्ज को लौटा दिया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी प्राधिकरण से नकदी के ऐसे अवैध हस्तांतरण के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिलने से प्रकरण को बंद करना पड़ा।

सीबीआई ने जार्ज से संबंधित दो कंपनियों के व्यावसायिक हस्तांतरण पर भी विस्तार से जानकारी मांगी थी।

इन कंपनियों को अवैध रूप से जार्ज की पत्नी चलाती है। आशंका थी कि कंपनियां अन्य माध्यमों से आरोपित काले धन का कानूनी हस्तांतरण की होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed