{"_id":"691f12d08f29e42d8cf8800ed3b471c5","slug":"cbi-awaiting-the-release-of-the-accused-in-badaun-case-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं कांड: CBI को बाकी आरोपियों की रिहाई का इंतजार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बदायूं कांड: CBI को बाकी आरोपियों की रिहाई का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
Updated Tue, 09 Sep 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
कटरा सआदतगंज कांड के बाकी तीन आरोपियों की रिहाई सोमवार को भी नहीं हो सकी। मामले में सुनवाई कर रही विशेष अदालत (पाक्सो एक्ट) ने चार सितंबर को बाकी के तीन आरोपियों की भी सशर्त जमानत मंजूर कर ली थी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो सीबीआई भी इस इंतजार में है कि आरोपी जेल से रिहा हों उसके बाद उनसे पूछताछ की जा सके।
कटरा सआदतगंज कांड में पप्पू यादव, अवधेश यादव, सर्वेश यादव (सगे भाई) समेत सिपाही छत्रपाल गंगवार और सर्वेश यादव आरोपी हैं।
इसकी जांच कर रही सीबीआई 90 दिन में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी तो कोर्ट ने एक सितंबर को सर्वेश यादव और छत्रपाल गंगवार को सशर्त जमानत दे दी।
बाद में पांच सितंबर को बाकी के तीनों आरोपियों को भी कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी। पांच सितंबर को सर्वेश यादव और छत्रपाल गंगवार की जेल से रिहाई भी हो सकी लेकिन अब तक पप्पू, सर्वेश और अवधेश की रिहाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
रविवार को भी इनकी रिहाई का आदेश जिला जेल नहीं पहुंचा। इधर सूत्रों ने बताया कि सीबीआई भी बाकी के आरोपियों की रिहाई का इंतजार कर रही है।