{"_id":"194371131729f86f6b59de442b3d5726","slug":"cbi-ask-to-jail-autority-how-kunal-ghosh-got-medicines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुणाल घोष मामले में जेल सुपरिटेंडेट निलंबित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कुणाल घोष मामले में जेल सुपरिटेंडेट निलंबित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Nov 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
शारदा चिटफंड मामले में आरोपी और टीएमसी के निलंबित सांसद कुणाल घोष ने जेल परिसर के भीतर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल घोष का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद जेल सुपरिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घोटाले में नाम आने के बाद ममता बनर्जी ने कुणाल को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद कुणाल ने इस घोटाले में ममता बनर्जी का नाम लेकर बड़ा धमाका किया था।
विज्ञापन
शारदा चिटफंड मामले में आरोपी और टीएमसी के निलंबित सांसद कुणाल घोष के आत्महत्या के प्रयास पर सीबीआई ने चिंता जताई है। सीबीआई ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल अधिकारियों से पूछा है कि वो यह बताए कि कुणाल के पास ये दवाइयां आखिर पहुंचीं कैसे।
विज्ञापन
सीबीआई ने इस घटना को गंभीर चिंता जतातें हुए कहा कि यह समझना काफी मुश्किल है कि आखिर कुणाल तक ये दवाइयां कैसे पहुंची और कुणाल ने इन दवाइयों के इस्तेमाल के जरिए आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की।
ज्ञात सूचना के मुताबिक कुणाल ने नींद की करीब 98 गोलियां खाईं थीं, जिसके बाद से ही वो कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल उनकी हालत को नाजुक बताया जा रहा है।
सूत्रों के हवाले से सीबीआई ने जेल अधिकारियों को एक चिट्ठी लिखकर यह जानने की कोशिश की है कि आखिर कुणाल तक यह दवाइयां कैसे पहुंची।