{"_id":"711c9dac0dee9cd1dde88065739b68ce","slug":"cbi-arrests-bjd-mp-2-ex-mlas-in-chit-fund-scam-case-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट फंड मामले में बीजेडी सांसद गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चिट फंड मामले में बीजेडी सांसद गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 04 Nov 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में शारदा चिटफंड घोटाले में तृणमूल की किरकिरी की तरह ही ओडिशा में भी बीजू जनता दल की फजीहत हो रही है।
विज्ञापन
ताजा मामले में निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में बीजू जनता दल के मौजूदा सांसद रामचंद्र हांसदा और पूर्व विधायकों सुबर्ण नायक और हितेश बागर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। हांसदा मयूरभंज के सांसद हैं। इसके बाद बीजद ने सांसद राम चंद्र हंसदा और पूर्व विधायक सुर्बन नायक को निलंबित कर दिया है।
सांसद और दोनों पूर्व विधायक चिटफंड कंपनी नवदिगंत कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक रह चुके हैं। सीबीआई की स्पेशल टीम ने आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और फंड में हेराफेरी के आरोप में इन तीनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई ओडिशा में पोंजी स्कीम चलाने वाली 44 कंपनियों के खिलाफ जांच कर रही है। इन कंपनियों ने राज्यों के हजारों निवेशकों को कई सौ करोड़ रुपये का चूना लगाया है।
विज्ञापन
ऐसी कई कंपनियों से सत्ताधारी बीजू जनता दल के विधायक और सांसद जुड़े रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जांच के तहत ही सांसद हांसदा और दो पूर्व विधायकों को पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर बुलाया गया था।
इन दोनों से कुछ घंटे तक पूछताछ हुई और फिर इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले हांसदा के मयूरभंज स्थित घर से सीबीआई ने 28 लाख रुपये बरामद किए थे।