शीना केस: इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पूर्व सीबीआई ने इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर के खिलाफ चार्जशीट दायर की। पीटर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अपनी बेटी की हत्या में दोषी इंद्राणी मुखर्जी पहले से ही जेल में हैं।
असल में जबसे ये मामला सामने आया था पीटर मुखर्जी पर तब ही से शक की सूई घूम रही थी क्योंकि वह न तो जांच में सही तरीके से सहयोग दे रहे थे और न ही इंद्राणी द्वारा चैनल के कारोबार में फंड के हेर-फेर के बारे में सही जानकारी दे रहे थे। अब सीबीआई उनको रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
शुक्रवार को खत्म हो रही तीनों की न्यायिक हिरासत
गौरतलब है कि 24 वर्षीय शीना बोरा की इंद्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और उसके पूर्व चालक श्यामवर राय ने अप्रैल 2012 में हत्या कर दी थी और उसके शव को रायगढ़ जिले में जंगल में फेंक दिया था।
दक्षिण मुंबई में एस्प्लेनेड अदालत में मजिस्ट्रेट आरवी अडोने के समक्ष 1000 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया गया जिसमें 150 गवाहों के बयान हैं। इसमें इंद्राणी, खन्ना और राय को आरोपी बनाया गया है।
तीनों को इस साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। उल्लेखनीय है कि एक अलग मामले में पूछताछ के दौरान राय ने कथित तौर पर अनजाने में भेद खोल दिया था। इस सनसनीखेज मामले की जांच पर पहले मुंबई पुलिस के तत्कालीन आयुक्त राकेश मारिया ने व्यक्तिगत रूप से नजर रखी थी।
मामले को बाद में महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई को सौंप दिया। इंद्राणी, खन्ना और राय फिलहाल यहां न्यायिक हिरासत में बंद हैं जो कल समाप्त हो रही है।