50 लाख की रिश्वत, बैंक का CMD गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने बैंकिंग नियमों को दरकिनार कर कुछ कंपनियों की क्रेडिट सीमा बढ़ाने के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में शनिवार को सिंडिकेट बैंक के चेयरमैन व प्रबंधन निदेशक एसके जैन और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा के निर्देश पर एजेंसी की टीम जैन की गतिविधियों पर छह माह से नजर रख रही थी। सीबीआई टीम ने जैन के रिश्तेदार और मध्य प्रदेश के चार्टर्ड अकाउंटेंट को कंपनियों के प्रतिनिधियों से रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। ये कंपनियां कोयला घोटाले में शामिल हैं।
सीबीआई ने कराई एफआईआर दर्ज
सीबीआई ने जैन के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज करवाया है। मामले पर सिन्हा व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं। इस संबंध में सीबीआई टीम ने दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और भोपाल में 20 से अधिक ठिकानों पर शनिवार सुबह से छापेमारी की।
सीबीआई ने दावा किया है कि उसने जैन के आवास से 21 लाख रुपये के अलावा 1.68 करोड़ रुपये का सोना और 63 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट बरामद की है। सीबीआई ने भूषण स्टील के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नीरज सिंगल, प्रकाश इंडस्ट्री के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वेद प्रकाश अग्रवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट पवन बंसल, जैन के रिश्तेदार विनीत और पुनीत गोधा, विजय पाहूजा, पुरुषोत्तम तोतलानी और पंकज बंसल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।