फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cash distributed at UP Cong chief's road show

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के रोड शो में बांटे गए पैसे

Wed, 16 Apr 2014 11:47 AM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
Cash distributed at UP Cong chief's road show

चुनावी मौसम में अक्सर आचार संहिता के उल्लंघन, रैली और रोड शो में पैसे बांटे जाने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही मामला फैजाबाद में सामने आया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और फैजाबाद से निवर्तमान सांसद निर्मल खत्री ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने फैजाबाद में रोड शो किया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक रोड शो के दौरान निर्मल खत्री के समर्थकों ने पैसे भी बांटे गए।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटा प्रशासन

Cash distributed at UP Cong chief's road show

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई की बात कही है। फैजाबाद के जिलाधिकारी इंदरवीर सिंह के मुताबिक, "प्रशासन को कांग्रेस उम्मीदवार के रोड शो के दौरान पैसे बांटने की जानकारी मिली है, मामले की जांच की जा रही है और प्रशासन मामले में हरसंभव कार्रवाई करेगा।"

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के रोड शो की शुरूआत गुलाब-बाड़ी से की, जिसे नवाब शुजाउद्दौला ने 16वीं शताब्दी में बनवाया था। करीब 5 किलोमीटर का ये रोड शो डीएम कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। निर्मल खत्री वर्तमान में यहां से सांसद हैं और दूसरी पारी खेलने के लिए फिर लोकसभा चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed