फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cases of human rights violations in uttar pradesh

इस मामले में दिल्ली-गुजरात से भी आगे है यूपी

Thu, 18 Jun 2015 09:30 AM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
cases of human rights violations in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में आम जनता के अधिकारों की क्या स्थिति है, इसका पता राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आंकड़ों से साफ चलता है। आरटीआई में आयोग ने जो आंकड़े दिए हैं, उसके अनुसार पिछले पांच सालों में जितनी शिकायतें अकेली यूपी से आई हैं, उतनी पूरे देश के अन्य राज्यों की कुल मिलाकर भी नहीं हुई हैं।

विज्ञापन


यही नहीं इन शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई की संस्तुति का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा है। पूरे देश में 106 मामलों में कार्रवाई की संस्तुति हुई, जिसमें 46 मामले अकेले यूपी से हैं।
विज्ञापन


आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से आठ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। इसमें जो आंकड़े प्राप्त हुए वो चौंकाने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े चार सालों में ढाई लाख से ज्यादा मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायतें गईं। चौंकाने वाली बात ये है कि ढाई लाख में से एक लाख से ज्यादा शिकायतें पुलिस विभाग के खिलाफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं शिकायतों के प्राप्त आंकड़े

cases of human rights violations in uttar pradesh

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने देश के 36 राज्यों से प्राप्त शिकायतों का आंकड़ा भेजा है। ये शिकायतें 1 जनवरी 2010 से 1 जून 2015 के बीच हुई हैं। 36 राज्यों से 5,26,190 शिकायतें मिलीं, जिनमें से उत्तर प्रदेश से 2,61,280 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 108287 अकेले पुलिस विभाग से हैं।

उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा नंबर हरियाणा का है, जहां से 42,077 शिकायतें हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां से 39,920 शिकायतें आईं। वहीं सबसे कम शिकायतें सिक्किम से मात्र 63 हुई। उसके बाद लक्ष्यद्वीप से 69 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

गुजरात से 8207 शिकायतें मिली हैं। जबकि हाल ही में राज्य बने तेलंगाना से अभी तक एक भी शिकायत आयोग को प्राप्त नहीं हुई है।

सबसे ज्यादा लंबित मामले यूपी के

cases of human rights violations in uttar pradesh

इस समय आयोग में जितने मामले लंबित हैं, उनमें भी यूपी सबसे आगे है। इस समय कुल 37,500 मामले लंबित हैं, जिनमें यूपी के 14,794 मामलों में इस समय सुनवाई चल रही है। मतलब साफ है कि वर्तमान में भी करीब 40 प्रतिशत मामले अकेले यूपी से हैं।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अब तक जिन मामलों में सुनवाई कर फैसला देते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है। ऐसे कुल 104 मामले हैं। इनमें अकेले यूपी से 46 मामले हैं, जिनमें अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इनमें 41 अधिकारी पुलिस विभाग के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed