फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cases of Animal theft is reaching towards Raj Bhavan

कुत्ते-बकरी चोरी के मामले पहुंच रहे हैं राज भवन

Fri, 03 Jul 2015 07:01 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
Cases of Animal theft is reaching towards Raj Bhavan

यूपी के राज्यपाल राम नाईक द्वारा रामपुर में हुए मुर्गी चोरी के मामले में पुलिस को निर्देश दिए जाने के बाद अब राजभवन के मेल बॉक्स में ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


आसपाल के जिलों में रहने वाले लोग अब ईमेल के माध्यम से अपने जानवरों की चोरी के मामलों में सीधे राजभवन के हस्तक्षेप की गुहार लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में राज्यपाल ने पुलिस को रामपुर निवासी फरहान उल्लाह खान की चोरी हुई मुर्गियों को खोजने के आदेश दिए थे। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल की उदारता के चर्चे इतने आम हो गए हैं।
विज्ञापन


इस बीच मोहम्मद सैय्यद खान ने राज्यपाल को एक चिट्ठी लिखकर उनसे अपनी खोई हुई बकरी को खोजने के लिए पुलिस को निर्देश देने की गुहार लगाई है। रामपुर के मुइन पठान इलाके के रहने वाले खान ने एक ईमेल भेजकर इस मालमे में भी राज्यपाल की हस्तक्षेप की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईमेल के जरिए राज्यपाल से संपर्क

Cases of Animal theft is reaching towards Raj Bhavan

वहीं ऐसे मामलों में पुलिस अधिकारी का कहना है कि जिला पुलिस ऐसे छोटे मामलों पर विचार नहीं कर रही क्योंकि उन पर पहले से ही कानून व्यवस्था बनाए रखने और वीआईपी ड्यूटी निभाने के लिए पहले से ही काफी दबाव है।

इतना ही नहीं रामपुर के ही इलामी अशमत खान इलाके के रहने वाले राजमी खान ने भी राजभवन को एक मेल भेजकर अपने कुत्ते की चोरी की शिकायत की है। 29 जून को भेजे गए इस मेल में राजमी ने कहा, 'मैं अपनी शिकायत दर्ज कराने गंज पुलिस स्टेशन गया था लेकिन पुलिस वालों ने मुझे बाहर भेंक दिया।' राजमी ने कुत्ते को खोजने वाले को 5,000 रुपये का ईनाम देने की भी घोषणा की है।

आपको बता दें कि अभी कुछ हफ्ते पहले ही यूपी के वरिष्ठ मंत्री आजम खान की भैंस की चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। खान की यह भैंस पिछले साल जनवरी के महीने में उनके फार्म हाउस से गायब हो गई थी जिसके बाद पुलिस को उसकी तलाश के आदेश जारी किए गए थे।

मानवता के नाते दिया आदेश

Cases of Animal theft is reaching towards Raj Bhavan
आपको बता दें कि यह पूरा मामला उस वक्त से शुरु हुआ जब रामपुर के ही बांग्ला आजाद खान इलाके के रहने वाले फरहान ने करीब तीन महीने पहले अपने मुर्गियों की चोरी की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। बार-बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद उसने राज्यपाल से इस मामले में दखल देने की गुहार लगाई।

खान के मुताबिक कुछ ही दिनों बाद पुलिस वाले उसके घर पहुंची और मुर्गियों के बारे में कुछ जानकारियां इकट्ठी की। इसके अलावा उन्होंने उन स्थानों का भी मुआयना किया जहां से मुर्गियों की चोरी हुई थी।

वहीं, इस मामले में राम नाइक का कहना है कि फरहान के मामले में उन्होंने रामपुर पुलिस को कार्रवाई करने के जो आदेश जारी किए थे वह पूरी तरह से मानवता से जुड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed