फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cases against al-Qaeda terror Abdul Rahman

अलकायदा आतंकी अब्दुल रहमान के खिलाफ केस दर्ज, खाते सील

Sat, 19 Dec 2015 05:51 AM IST
एजेंसी / भुवनेश्वर
एजेंसी / भुवनेश्वर Updated Sat, 19 Dec 2015 05:51 AM IST
विज्ञापन
cases against al-Qaeda terror Abdul Rahman

ओडिशा पुलिस ने अलकायदा के संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के खिलाफ अनलॉफुल एक्टीविटीज एंड प्रिवेंशन एक्ट (यूएपीए) में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


साथ ही उसके सभी बैंक खाते सील कर दिए गए हैं। रहमान को इस बुधवार को कटक से गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल दिल्ली पुलिस की 12 दिनों की रिमांड में है।

कटक पुलिस के उपायुक्त संजीब अरोरा ने बताया कि आरोपी द्वारा पिछले 10 सालों में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की जांच की जा रही है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि रहमान गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल था। उन्होंने इससे अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। वहीं पुलिस सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कटक के तीन बैंकों में रहमान के खाते होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


इनमें से एक खाते की पुष्टि हो गई है और पता चला है कि हाल ही में इसमें लंदन के किसी संदिग्ध स्रोत से भारी मात्रा में पैसा आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed