{"_id":"f871a58c8fdf590cd05eaf5c75116e58","slug":"case-register-against-ram-rahim-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रमुख ने किया श्रद्घालु महिला का अपहरण?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
डेरा प्रमुख ने किया श्रद्घालु महिला का अपहरण?
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर।
Updated Thu, 07 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा एक बार फिर विवादों में फंसता नजर आ रहा है। जयपुर में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ एक विवाहिता के अपहरण का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
अदालत ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। पीड़ित जयपुर के जगतपुरा निवासी कमलेश रैगर ने जयपुर की निचली अदालत को इस्तगासा के जरिये कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ डेरा सच्चा सौदा के सिरसा आश्रम में लगातार जाते रहते थे।
विज्ञापन
हाल में 15 मार्च को दोनों आश्रम गए थे, लेकिन आश्रम में 29 मार्च से उसने अपनी पत्नी को नहीं देखा, वह तभी से लापता है। कमलेश ने डेरे में अन्य लोगों से जानकारी जुटाई, तो सभी ने पत्नी के प्रभु भक्ति में लीन होने और जल्द ही घर लौट आने की बात कही।
विज्ञापन
पीड़ित ने मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट की अदालत में डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम सिंह, एमडी डी.पी.एस. दत्ता और साह सतनाम सिंह के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया है। अदालत ने जवाहर सर्किल थाना पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए।