{"_id":"ef51c6cdda7564b2a893fa97dd99318b","slug":"case-on-subhash-chandra-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा पर केस दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 17 Oct 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा को मतदान के दिन दो बूथों में जबरदस्ती घुसना और पोलिंग एजेंट्स के आईकार्ड चेक करना महंगा पड़ गया है।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया के बूथ नंबर 114 और 115 के रिटर्निंग ऑफिसर और जीएम रोडवेज कुशल कटारिया ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में सुभाष चंद्रा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन बुधवार को सुभाष चंद्रा पोलिंग बूथों में जबरदस्ती घुसे और पोलिंग एजेंटों के आईकार्ड चेक किए।
विज्ञापन
सुभाष चंद्रा ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ धारा 131 व 132 के तहत केस दर्ज किया गया है।
शिकायत में रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि आजाद उम्मीदवार राजन चांदना और कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत की है।
विज्ञापन
इस मामले में एक चैनल ने सुभाष चंद्रा के जबरदस्ती बूथ में घुसने व जांच करने संबंधी सीडी भी पुलिस को मुहैया करवाई थी।