फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   case on shilpa shetty.

शिल्पा शेट्टी पर 9 करोड़ की धोखाधड़ी का केस

Mon, 23 Mar 2015 01:05 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 23 Mar 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
case on shilpa shetty.

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


अभिनेत्री पर एक ऐसी कंपनी में धोखे से नौ करोड़ रुपये का निवेश कराने का आरोप लगाया गया है, जिसे वह खुद संचालित करती हैं।

कोलकाता पुलिस ने बताया कि एमके मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि देबाशीष गुहा की शिकायत पर शिल्पा शेट्टी और इसेंशिल स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (ईएसपीएल), मुंबई के रिपुसूदन कुंद्रा के खिलाफ शेक्सपियर सरानी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

Trending Videos

मामले की जांच शुरू

case on shilpa shetty.

पुलिस के मुताबिक कोर्ट के संज्ञान पर दर्ज हुए इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। गुहा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि ईएसपीएल ने दो साल में 10 गुना पैसे का वादा करके कंपनी में 9 करोड़ रुपये निवेश करने को प्रेरित किया। इसके अलावा शिकायतकर्ता कंपनी को 30 लाख इक्विटी के ईएसपीएल के शेयर भी दिए गए।

पुलिस ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत अभिनेत्री और रिपुसूदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

मालूम हो कि एमके मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट में ईएसपीएल से कथित धोखाधड़ी के नौ करोड़ दिलाने के लिए दावा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed