{"_id":"71ea43dc6d846cb54ebb4fc797aabd90","slug":"case-on-inspector-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने किया इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का केस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिक्षिका ने किया इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 31 Oct 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद में गलशहीद के मोहल्ला संभली गेट तंबाकियान निवासी एक शिक्षिका ने इंस्पेक्टर कटघर अनिल राघव पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अदालत ने छेड़छाड़ समेत दस से ज्यादा धाराओं में मामले को दर्ज करते हुए सुनवाई शुरू कर दी है। इस मामले की सुनवाई के लिए अदालत ने 17 नवंबर की तारीख तय की है। जिसमें पीड़िता के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन
संभली गेट तंबाकियान निवासी एक युवती बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका है और इन दिनों कुंदरकी क्षेत्र में एक स्कूल में तैनात है। युवती ने अपने अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता के माध्यम से कोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया है कि 28 अक्तूबर 2014 को दोपहर करीब तीन बजे जब वह स्कूल से लौटी तो इंस्पेक्टर कघटर अनिल राघव पीछे से घर में घुस आए।
विज्ञापन
शिक्षिका का आरोप है कि इंस्पेक्टर कुछ भू माफियाओं के साथ मिलकर जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कराना चाहते हैं और उन्होंने अपने पास शिकायत होने की बात कहकर उसके भूखंड के असल कागजात ले लिए। इसके बाद धमकाते हुए जाकिर के हक में रजिस्ट्री करने को कहा।
शिक्षिका ने याचिका में आरोप लगाया है कि जब उन्होंने इंस्पेक्टर की हरकत का विरोध किया तो भड़के इंस्पेक्टर ने प्रार्थिनी को थप्पड़ मारा और पिस्तौल के बल पर गोली मारने की धमकी देते हुए उनसे दुराचार करने की कोशिश की।
शिक्षिका की चीख सुनकर आए भाई ने उसे बचाया। अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि अदालत ने मामले को दर्ज कर लिया है और सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की है।