फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   case on home minister sushil kumar shinde at statement of hindu terrorism

हिंदू आतंकवाद बयान पर गृह मंत्री के खिलाफ केस

Fri, 01 Feb 2013 12:20 PM IST
बरनाला/ब्यूरो
बरनाला/ब्यूरो Updated Fri, 01 Feb 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
case on home minister sushil kumar shinde at statement of hindu terrorism

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पंजाब में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नीरज जिंदल ने सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मामले की सुनवाई 15 फरवरी को होगी।

विज्ञापन


नीरज ने बताया कि 20 फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि भाजपा और आरएसएस अपने कैंपों में हिंदू आतंकवादी तैयार कर रहे हैं। इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है। जो हमेशा ही देश के हित में काम करता है। भाजपा व आरएसएस के खिलाफ कोई भी इस तरह का सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के बयान से आतंकवाद के विरुद्ध चल रही लड़ाई कमजोर हो गई है, इसलिए सुशील कुमार शिंदे को अपने पद से त्याग पत्र देकर देश से माफी मांगनी चाहिए। शिकायतकर्ता के वकील दीपक राय जिंदल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 500, 501, 502 के तहत मुकद्दमा दायर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed