फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   case on bjp candidate in allahabad

FB पर भड़काऊ संदेश डालने पर भाजपा प्रत्याशी पर केस

Thu, 17 Apr 2014 07:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंझनपुर (कौशाम्बी)
ब्यूरो/अमर उजाला, मंझनपुर (कौशाम्बी) Updated Thu, 17 Apr 2014 07:42 AM IST
विज्ञापन
case on bjp candidate in allahabad

इलाहाबाद में कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के खिलाफ बुधवार को आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज कराए गए। एक मामले में उन पर फेसबुक पर आपत्तिजनक संदेश, तस्वीर डालने और दूसरे में नामांकन के बाद मंझनपुर की जनसभा में लंच पैकेट बांटने का आरोप है।

विज्ञापन


कुछ लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी कि भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के फेसबुक एकाउंट से 12 अप्रैल को आपत्तिजनक चित्र और भावनाएं भड़काने वाले संदेश लिखे गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस नवीन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को प्रभारी चुनाव सेल और एसपी कौशाम्बी को जांच करने को कहा था।
विज्ञापन


साथ ही भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा था। बुधवार को प्रभारी चुनाव सेल ने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसओ जेपी यादव ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा में बांटे लंच पैकेट

case on bjp candidate in allahabad

उधर, बुधवार को विनोद सोनकर के नामांकन के बाद मंझनपुर में हुई जनसभा में भीड़ में लंच पैकेट बांटे जाने की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडीएम मंझनपुर को जांच करने के बाद प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया।

एसडीएम गणेश प्रसाद ने बताया कि मंझनपुर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। प्रकरण में भाजपा प्रत्याशी से संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल का कहना है कि जनसभा में पार्टी अथवा प्रत्याशी की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। कार्यकर्ता अपने साथियों के लिए घर से लंच पैकेट लेकर आए थे। वहीं आपस में बांटकर खा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed