{"_id":"b72ead9e52f748fdb611fac9f6061638","slug":"case-of-sedition-against-rahul-gandhi-and-other-leaders-who-supported-jnu-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल, केजरीवाल समेत 9 नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का केस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल, केजरीवाल समेत 9 नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का केस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में लगातार चल रहे विवादों के बीच उन नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है जिन्होंने जेएनयू परिसर में जाकर जेएनयूएसयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया की गिरफ्तारी का विरोध और वहां विेरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया था।
विज्ञापन
मामला तेलंगाना के साइबराबाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीता राम येचुरी, माकपा नेता डी राजा और जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी के खिलाफ आईपीसी की धारा 121 (ए) और 156 (3) के अंतर्गत सैदराबाद स्थित सरूरनगर थाने में देश द्रोह का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
इन नेताओं के खिलाफ वकील जनार्दन गौड़ की शिकायत पर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आदेश दिया जिसके बाद थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
इस मामले की सुनवाई अदालत 4 मार्च को करेगी। इस मामले में सैदराबाद की पुलिस ने जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और छात्र उमर खालिद को भी नामजद किया है।
विज्ञापन