रिया ने पेस के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
मॉडल रिया पिल्लई ने अपने लिव इन पार्टनर रहे टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए स्थानीय मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
पेस के वकील परवेज मेमन ने बताया कि पिल्लई ने पेस, उनके पिता वेस पेस के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराते हुए प्रति माह चार लाख रुपये के भत्ते की मांग की है।
बेटी को लेकर पहले से चल रही कानूनी लड़ाई
मुकदमा शनिवार को दर्ज कराया गया तथा इस पर सुनवाई आगामी 30 जून को हो सकती है। उल्लेखनीय है कि पेस और पिल्लई अपनी आठ वर्षीय बेटी की कस्टडी के लिए पहले ही कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
रिया ने आरोप लगाया है कि पेस के पिता उनको और उनकी बेटी को अपने कार्टर रोड के आवास पर घुसने से रोक रहे हैं।