फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Case ladge against arvind kejriwal

एक नई मुश्किल में फंसे केजरीवाल, FIR दर्ज

Thu, 13 Mar 2014 09:03 PM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
Case ladge against arvind kejriwal

महाराष्ट्र में बुधवार को चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले आप नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। केजरीवाल पर यहां के घरेलू हवाई अड्डे के बाहर गैरकानूनी तरीके से भीड़ इकट्ठा करने का आरोप है।

विज्ञापन


आप नेता ने बुधवार को मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा और फिर लोकल ट्रेन से सफर किया था। जिस कारण कई जगहों पर अव्यवस्था फैल गई थी।

हवाई अड्डे के बाहर इक्ट्ठे हुए समर्थक

Case ladge against arvind kejriwal

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली से मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद केजरीवाल और उनके समर्थक हवाईअड्डे के बाहर इकट्ठा हो गए। यह गैर कानूनी था। पुलिस ने पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा रखी है।

सूत्रों ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के कारण मामला दर्ज करने की सूचना निर्वाचन आयोग को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीड‌िया पर लगाया केजरी ने आरोप

Case ladge against arvind kejriwal

मुंबई में ऑटोरिक्शा और लोकल ट्रेन में सफर करने के कारण लोगों को हुई परेशानी और तोड़फोड़ को लेकर आलोचना झेल रहे आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मीडिया इस मामले को बढ़ा चढ़ा कर पेश कर रहा है।

उन्होंने सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल चर्चा में बने रहने के लिए करने के आरोपों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे ड्रामे के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

विज्ञापन

मीड‌िया पर ब‌िकाऊ होने का आरोप

Case ladge against arvind kejriwal

उन्होंने एक मराठी समाचार चैनल से कहा कि उनके लोकल ट्रेन में सफर को लेकर मीडिया लोगों से सवाल पर सवाल किए जा रहा है। उनके लोग किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की घटना में शामिल नहीं थे। आम लोग उनकी यात्रा से खुश थे।

उन्होंने एक बार फिर कहा कि मीडिया को भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को बचाने और आप की छवि धूमिल करने के लिए पैसे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह मीडिया से हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि आप ने आम लोगों में आशा पैदा की है जिसे वह बर्बाद न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed