{"_id":"2a2b5172-ea5e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"case-filed-for-damaging-car-actor-aditya-pancholi-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य पंचोली अब ये काम भी करने लगे!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आदित्य पंचोली अब ये काम भी करने लगे!
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 12 Jul 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस से चर्चा में आए बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली अब नए पचड़े में फंस गए हैं। उनके खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अज्ञात के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अपनी मर्सिडीज कार से तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कराया है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक भास्कर पटेल के शिक्षाविद बेटे भार्गव पटेल की कार मैगनम ओपस सोसायटी के नीचे खड़ी थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति चार मंजिला इमारत की छत से कार के ऊपर एक भारी भरकम बैग फेंक दिया, जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया।
विज्ञापन
पढ़ें: आदित्य पंचोली की चार हरकतें
विज्ञापन
हालांकि इस घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है, फिर भी गैर संज्ञेय अपराध के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
अहम बात यह है कि शिकायतकर्ता ने अपने बयान में पंचोली पर शक जताया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले पंचोली ने छोटी सी बहस के बाद भास्कर के बेटे के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। पंचोली के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।