{"_id":"75173da4b23d1b0217ff9cce2b63d2f3","slug":"case-filed-by-rss-against-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा संघ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा संघ
एजेंसी/ठाणे
Updated Wed, 19 Mar 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का हाथ होने संबंधी बयान से नाराज संघ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
संघ की महाराष्ट्र स्थित भिवंडी यूनिट के सचिव राजेश कुंते ने बताया कि राहुल ने गत छह मार्च को ठाणे जिले में अपने एक चुनावी भाषण में गांधी जी की हत्या के लिए संघ को जिम्मेदार ठहराया था। इस पर सख्त रवैया अपनाते हुए संघ ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैने प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट की अदालत में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। राहुल गांधी ने अपने भाषण से हमारे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाया है। उनका यह आरोप केस में सुनाए गए फैसले के खिलाफ है। यह चुनावी फायदा हासिल करने के लिए किया गया काम है।’
विज्ञापन
कोर्ट 27 मार्च को मामले की सुनवाई कर सकती है।