{"_id":"a87dbe82-dcc3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"case-filed-against-shinde-chidambaram-over-telangana-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंदे और चिदंबरम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिंदे और चिदंबरम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Jun 2013 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश पुलिस ने गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे और वित्तमंत्री चिदंबरम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रियों पर अलग तेलंगाना राज्य के गठन का वादा कर उसे पूरा न करने का आरोप लगाया गया है।
रंगा रेड्डी जिले की जिला अदालत के आदेश पर हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित एलबी पुलिस थाने में सोमवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया।
रंगा रेड्डी जिले की अदालत से थाने के एसएचओ को निर्देश मिलने बाद ये कार्रवाई की गई।
इससे पहले इसी साल 28 जनवरी को भी कार्रवाई के आदेश दिए गए थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
तेलंगाना कनिष्ठ अधिवक्ता संघ के सदस्य नरेश कुमार की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने धार 166 (सरकारी कर्मचारी द्वारा कानून की अवहेलना) के तहत एसएचओ के खिलाफ संज्ञान लिया।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता नरेश कुमार ने आरोप लगाया है कि शिंदे और चिदंबरम, दोनों ने तेलंगाना के मुद्दे पर भ्रामक बयान देकर लोगों से धोखा किया है। उन्होंने कोर्ट से इस मामले में जांच का आदेश देने की भी मांग की थी।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने किया था वादा
नरेश ने अपनी याचिका में केद्रीय मंत्रियों के बयानों का जिक्र किया है। इसके अनुसार गृहमंत्री द्वारा तेलंगाना मुद्दे पर नई दिल्ली में 28 दिसंबर, 2012 को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इसमें गृहमंत्री ने कहा था कि तेलंगाना का मामला एक महीने में सुलझ लिया जाएगा।
इससे पहले चिदंबरम ने 9 दिसंबर, 2009 को कहा था की एक पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि बाद में 23 दिसंबर को उन्होंने कहा कि इस मामले पर और विचार किए जाने की जरूरत है।