खालिदा जिया के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं विपक्ष की नेता बेगम खालिदा जिया के खिलाफ मुक्ति संग्राम के शहीदों पर कथित ‘निंदात्मक टिप्पणियों’ के आरोप में देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है।
एक अदालती अधिकारी ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी की अपील के साथ सोमवार सुबह मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (ढाका) की अदालत में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अदालत गिरफ्तारी वारंट जारी करने की अपील पर बाद में सुनवाई करेगी।
पिछले साल 21 दिसंबर को एक परिचर्चा में बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख 70 वर्षीय खालिदा ने 1971 के मुक्ति संग्राम में मृतकों की संख्या को लेकर ‘शंका जताई थी।’
मुक्ति संग्राम में हुई थी 30 लाख लोगों की मौत
खालिदा ने कहा था, इस पर विवाद है कि मुक्ति संग्राम में कितने लोग शहीद हुए थे। विवादों पर कई किताबें और दस्तावेज भी हैं। बता दें कि बीएनपी कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी की अहम सहयोगी पार्टी है और जमात ने पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी का विरोध किया था।
खालिदा के बयान पर सत्तारूढ़ अवामी लीग और मुक्ति संग्राम में शहीद लोगों के परिवार ने कड़ी प्रतिक्रि या दी थी। गृह मंत्रालय ने रविवार को ही पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराने के लिए मंजूरी प्रदान की थी। मालूम हो कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नौ महीने चले मुक्ति संग्राम में तकरीबन 30 लाख लोगों की मौत हुई थी।