{"_id":"09bc8782-7f63-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"case-filed-after-facebook-comments-against-congress-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर कांग्रेस की महिला नेता के खिलाफ भद्दे कमेंट्स","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फेसबुक पर कांग्रेस की महिला नेता के खिलाफ भद्दे कमेंट्स
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
Updated Mon, 25 Feb 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्यनेल्ली गैंगरेप मामले में राज्यसभा के उप सभापति पीजे कुरियन का समर्थन करने पर राज्य महिला कांग्रेस की अध्यक्ष के खिलाफ फेसबुक पर भद्दे कमेंट पोस्ट करने का मामला केरल पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, केरल हाईकोर्ट ने इस मामले के 17 आरोपियों की जमानत की सुनवाई को चार मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। सुनवाई कर रही बेंच ने कहा कि चूंकि इससे संबंधित कागजात सुप्रीम कोर्ट से अभी तक नहीं मिले हैं इसलिए आगे की कार्यवाही नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
इसके अलावा सीपीआई की महिला शाखा केरल महिला संगम की अध्यक्ष कमला सदानंदन ने केरल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की है कि वह सूर्यनेल्ली गैंगरेप मामले में पीड़ित लड़की के आरोपों के आधार पर कुरियन के खिलाफ जांच के लिए सरकार व डीजीपी को निर्देशित करे।
विज्ञापन
केरल पुलिस के सायबर सेल के अधिकारी ने बताया कि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बिंदु कृष्णा ने शिकायत की है कि फेसबुक पर उनके फोटो के साथ कुछ भद्दे कमेंट पोस्ट किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
अभी किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस बारे में संपर्क किए जाने पर कृष्णा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री ओमान चांडी से यह शिकायत की थी। उन्होंने इसे तहकीकात के लिए सायबर सेल भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि कुरियन के मुद्दे पर वे सिर्फ पार्टी के स्टैंड को कह रही हैं लेकिन फेसबुक पर लिखे गए कमेंट्स बदनाम करने वाले व महिला होने के नाते उनकी छवि को खराब करने वाले हैं।