बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित पर दर्ज हुआ केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में सपा विधायक गुड्डू पंडित की धमक कितनी है भला कौन नहीं जानता। डिबाई विधानसभा से विधायक गुड्डू पंडित अपनी दबंगई के किस्सों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं।
अब एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट का एक मामला दर्ज किया है।
एसएसपी के निर्देश पर मामला तो दर्ज हो गया लेकिन इस केस में कार्रवाई क्या होगी ये तो भविष्य में ही पता चलेगा।
सीओ सिटी को सौंपी जांच
कोतवाली पुलिस ने प्रधान को पीटने के मामले में रविवार को सपा विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
एसएसपी ने प्रधान का मेडिकल परीक्षण कराकर सिटी नगर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था।
एसपी सिटी ने बताया कि रविवार को तहरीर के आधार पर पहले हत्या की कोशिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के बाद हत्या की कोशिश (307) और मारपीट व गाली-गलौच (147) की धारा को हटा लिया गया है।
एसएसपी से की थी शिकायत
आरोप के मुताबिक नरौरा में सूबे के सिंचाई और लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव का शनिवार को कार्यक्रम था।
कार्यक्रम से लौटते समय गुड्डू पंडित ने गांव कैलावन के प्रधान संजय शर्मा को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया था।
उन्होंने सपा विधायक गुड्डू पंडित और उनके चार साथियों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी।