खुलासा: क्या आपकी मैगी में भी मिला है सीसा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के घर-घर में अपनी पैठ बना चुके मैगी नूडल्स में जरूरत से ज्यादा हानिकारक पदार्थ पाए गए हैं। इसके बाद फूड इंस्पेक्टरों ने इसे बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया से मैगी के एक पूरे बैच को दुकानों से वापस लेने को कहा है।
उत्तर प्रदेश के फूड सेफ्टी एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कहा कि नेस्ले इंडिया की ओर से बनाए गए मैगी के दर्जनों पैकेट में नियमित जांच के दौरान सीसा की अत्यधिक मात्रा पाई गई।
एफडीए के दो अधिकारियों के मुताबिक, मैगी के सभी पैकेटों को सरकारी लैब में टेस्ट किया गया। जांच के दौरान इसमें सीसा की मात्रा 17.2 पीपीएम पाई गई, यह निर्धारित मात्रा से सात गुना अधिक है।
अधिकारियों के मुताबिक, मैगी में सीसा की स्वीकार्य मात्रा 0.01 से 2.5 पीपीएम है। यही नहीं जांच के दौरान स्वाद बढ़ाने वाले मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) की भी बहुत अधिक मात्रा पाई गई।
बाजार से वापस लेना कठिन
लखनऊ में एफडीए के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल डीजी श्रीवास्तव के मुताबिक, इसके तुरंत बाद कंपनी के खिलाफ आदेश जारी किया गया। उधर नेस्ले इंडिया ने कहा है कि वह मैगी बनाने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले कच्चे माल की क्वालिटी की कड़ी परख करती है।
हालांकि कंपनी के प्रवक्ता ने उत्तर प्रदेश से यह आदेश मिलने की पुष्टि की है। इसके तहत मार्च 2014 तक के बैच के माल को वापस लेने का आदेश दिया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक, इस अवधि का माल या तो खप गया है या फिर निर्धारित तिथि के बाद भी बेचा जा रहा है। इसलिए उसे बाजार से वापस लेना कठिन है।