फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cartoon on Gadkari create tension IN Raigarh

पोस्टर में बिना हेलमेट के गडकरी, मचा बवाल

Fri, 16 Jan 2015 07:21 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
Cartoon on Gadkari create tension IN Raigarh

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में यातायात सप्ताह के दौरान हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता फैलाने का अनोखा तरीका अपनाया गया। इसमें यातायात पुलिस की ओर से लगवाए गए पोस्टरों में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बिना हेलमेट वाले कार्टून छापे गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि विवाद शुरू होने पर ये पोस्टर उतार दिए गए। साथ ही ट्रैफिक डीएसपी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। पिछले साल अक्तूबर महीने में नागपुर में गडकरी को बिना हेलमेट के स्कूटर चलाते हुए देखा गया था। उसी को आधार बनाकर ये पोस्टर तैयार किए गए थे।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद ऑटो रिक्शा पर लगाए गए ये पोस्टर उतरवा दिए गए हैं। इसी बीच स्थानीय भाजपा विधायक रोशन लाल अग्रवाल ने मामले में जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एक बार फिर गडकरी ने तोड़ा यातायात नियम

Cartoon on Gadkari create tension IN Raigarh

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार सुबह अपने स्कूटर (MH49 P6327) पर बिना हैटमेट के सवार होकर आरएसएस मुख्यालय पहुंचे। ऐसा करके उन्होंने खुद यातायात नियमों का उल्लंघन कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

हालांकि इससे पहले भी गडकरी पिछले साल ऐसा ही कारनामा कर चुके हैं। जिस वक्त महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर हो रही खींचतान चल रही थी उसी दौरान साल 2014 के अक्टूबर महीने में शनिवार के ही दिन नितिन गडकरी बिना हैलमेट के स्कूटर पर सवार होकर नागपुर के आरएसएस मुख्यालय पहुंचे थे।

गडकरी के ऐसा करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीधा हमला करते हुए कहा था कि गडकरी ने बिना हेलमेट की स्कूटर की सवारी करके परिवहन नियम का उल्लंघन किया है। क्या यह सिर्फ उनका ही उदाहरण है या फिर एनडीए सरकार भी इसी तरह नियम तोड़ने में ‌विश्वास रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed