बीटेक के बाद वायुसेना में एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद सिंह
यदि आपने किसी संस्थान,चाहे वह डिस्टेंस एजुकेशन से संबंधित ही क्यों न हो,से 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री(एससी/एसटी के लिए 50 प्रतिशत)हासिल की है तो आप नेट से संबंधित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। संस्थान का डिस्टेंस एजुकेशन काउंसिल मान्यता प्राप्त होना जरूरी है।
एमबीबीएस के अलावा मेडिकल लाइन से जुड़े अन्य कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दें?
आरती वर्मा
माइक्रोबायोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स जैसे विकल्पों के माध्यम से भी आप मेडिसिन के क्षेत्र में भविष्य बनाने का विचार कर सकती हैं। इसके अलावा रेडियोलॉजी, रेडियोग्राफी, इमेजिंग टेक्नोलॉजी जैसे विकल्प भी हैं। फार्मास्यूटिकल कंपनियों में सेल्स एग्जीक्यूटिव बनकर भी इस फील्ड से जुड़ा जा सकता है। मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन और केपीओ में भी अवसर मिलते हैं।
परवीन मल्होत्रा
डायरेक्टर, कॅरियर इन्फॉरमेशन एंड गाइडेंस
स्क्रिप्ट राइटिंग में भी हैं संभावनाएं
स्क्रिप्ट राइटर के रूप में कॅरियर बनाने के लिए मुझे सलाह दें। संबंधित संस्थानों के बारे में भी बताएं?
रमण श्रीवास्तव
किसी बेहतर कहानी या घटनाक्रम को विजुअल रूप में ढालने के लिए स्क्रीनप्ले की जरूरत पड़ती है। स्क्रिप्ट राइटिंग या स्क्रीनप्ले लिखने की प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न होती है, जिसके तहत धैर्य के साथ लेखन कार्य करना होता है। दर्शकों की रुचि के अनुसार नई कहानी पेश करने में यदि आप सक्षम हैं तो इस दिशा में कदम आगे बढ़ा सकते हैं। है। स्क्रिप्ट राइटिंग के दौरान प्रत्येक दृश्य और कैमरा एंगल का मुख्य रूप से ध्यान रखना जरूरी होता है। इससे संबंधित तकनीकी पहलुओं को किसी कोर्स के माध्यम से सीखा जा सकता है। इसके तहत फुल टाइम और पार्ट टाइम, दोनों तरह के कोर्स उपलब्ध हैं। कुछ संस्थानों के नाम हैं :
यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई, मुंबई
www.mu.ac.in
भारतीय विद्यापीठ, स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, पुणे
www.bharatividyapeeth.edu
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे
www.ftiindia.org
जी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स, मुंबई
www.zimainstitute.com
व्हिस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल, मुंबई
www.whistlingwoods.net
स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्टिंग एंड कम्युनिकशन, मुंबई
www.sbc.ac.in