फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   captin jhon smith grandson

कैप्टन जॉन स्मिथ के पोते का दिल धड़कता है हिंदुस्तान के लिए

Thu, 11 Feb 2016 04:40 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
captin jhon smith grandson

दो सौ साल पहले ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी के तौर पर जिस कैप्टन जॉन स्मिथ ने अजंता एलोरा की गुफाएं खोजीं, उन्हीं के प्रपौत्र कर्नल मार्टिन स्मिथ का दिल हिंदुस्तान के लिए धड़कता है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने कैप्टन स्मिथ के परिवार को सम्मान के लिए बुलाया है। उनका परिवार तीन दिन तक आगरा में रहेगा और गुरुवार सुबह ताजमहल का दीदार करेगा।

1819 में ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी कैप्टन जॉन स्मिथ ने शेर के शिकार के दौरान गुफाओं की खोज की थी। उन्होंने कतारबद्ध 29 गुफाओं को खोजा, जो बाद में पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गईं और यूनेस्को ने 1983 में इन्हें वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया। बड़ी चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं में ईसा पूर्व की धर्म एवं संस्कृति का चित्रण है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार कर रही है सम्मानित

captin jhon smith grandson

कैप्टन जॉन स्मिथ के प्रपौत्र कर्नल मार्टिन स्मिथ, उनकी पत्नी मारग्रेट स्मिथ बुधवार शाम को तीन दिवसीय यात्रा पर आगरा पहुंचे। हाथ में शेर के शिकार के दौरान की तस्वीर लिए कर्नल स्मिथ भारत के साथ अपने लगाव को बयां करते दिखे।

महाराष्ट्र सरकार के विशेष बुलावे पर आए कर्नल स्मिथ ताजमहल के दीदार के लिए आगरा आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत वाकई इन्क्रेडिबल है और यहां पर्यटन का हर रूप मौजूद है, जिसे प्रोत्साहन देने और संस्कृति को संरक्षित किए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed