{"_id":"5c12a528-4df1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"capital-turns-into-fortress-venue-of-putin-pm-meeting-shifted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतिन के दौरे पर भी दिखी देश के गुस्से की छाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुतिन के दौरे पर भी दिखी देश के गुस्से की छाया
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2012 11:13 PM IST
विज्ञापन
चलती बस में दरिंदगी के खिलाफ देश के गुस्से की छाया रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे पर भी दिखी। सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ पुतिन की शिखर बैठक हैदराबाद हाउस में होनी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों के यहां पहुंचने की आशंका के मद्देनजर इसे आखिरी समय में टाल दिया गया। बाद में यह शिखर बैठक प्रधानमंत्री निवास सात रेसकोर्स पर हुई।
विज्ञापन
वैसे तो जगह बदलने की कोई अधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, मगर विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इंडिया गेट स्थित हैदराबाद हाउस में प्रदर्शनकारियों के आने की आशंका के चलते बैठक की जगह बदली गई। इससे पहले विदेश मंत्रालय से बाकायदा मनमोहन-पुतिन शिखर बैठक का निमंत्रण मीडिया को दिया गया था।
विज्ञापन
इसमें बैठक की जगह हैदराबाद हाउस दी गई थी। मगर सुबह ही मीडिया के लिए नई एडवाइजरी जारी की गई। इसमें बैठक प्रधानमंत्री के निवास पर बताई गई। आमतौर पर दो राष्ट्राध्यक्षों से संबंधित बैठकें हैदराबाद हाउस में ही होती हैं। कुछेक दफा ही प्रधानमंत्री निवास पर ऐसी उच्च स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
पीएम निवास में जगह की कमी का हवाला देते हुए अधिकांश मीडियाकर्मी को जाने की इजाजत नहीं दी गई। केवल कुछ फोटोग्राफरों को ही बैठक की कवरेज के लिए अंदर जाने की इजाजत दी गई।