{"_id":"fd5b95ee-2901-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cancel-8-coal-mines-to-psus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कंपनियों के आठ कोल आवंटन रद्द","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरकारी कंपनियों के आठ कोल आवंटन रद्द
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 11:08 PM IST
विज्ञापन
कोयला खानों का विकास करने में विफल रही सरकारी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंतर मंत्रालयी समूह (आईएमजी) ने 8 कोल आवंटन को रद्द करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
आईएमजी ने बुधवार को यह फैसला 19 मामलों की जांच के बाद लिया। इसके अलावा दो कोल आवंटन की बैंक गारंटी में कटौती करने को भी कहा है। सरकार पहले ही निजी कंपनियों को आवंटित 13 कोल आवंटन को रद्द करने की सिफारिश स्वीकार कर चुकी है।
विज्ञापन
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में आईएमजी ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को आवंटित 19 कोल ब्लॉकों की समीक्षा की। इसने 8 आवंटन को रद्द करने और दो मामलों में बैंक गारंटी में कटौती करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
इसके अलावा छह मामलों में जब्त करने को कहा है। जिन आवंटनों को रद्द करने की सिफारिश की गई है, उनमें मंदाकिनी, उत्कल डी और टौली पहाड़पुर ब्लॉक शामिल है। आईएमजी दिवाली के बाद शेष 14 मामलों की समीक्षा करेगी।