फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Can not say whether crisis averted Omar on NC Congress tussle

कह नहीं सकते संकट टला या बरकरार: उमर

Thu, 30 Jan 2014 08:26 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jan 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
Can not say whether crisis averted Omar on NC Congress tussle

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री अपने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस से टकराव खत्म होने के प्रति आश्वस्त नहीं है।

विज्ञापन


उमर ने कहा है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि संकट टल गया है। कांग्रेस और उमर की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के बीच जम्मू-कश्मीर में नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन को लेकर तनातनी चल रही है।

कांग्रेस से टकराव पर उमर का यह बयान उस समय आया है जब दो दिन बाद ही उनकी कैबिनेट की बैठक होगी।

कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस में झगड़ा, उमर देंगे इस्तीफा?
विज्ञापन


इसमें नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन पर एक उप-कमेटी की रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा। इस मुद्दे पर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच झगड़े को देखते हुए कैबिनेट की बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की इकाइयों के गठन के प्रति अपनी दिलचस्पी को जाहिर करते हुए उमर ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि आम लोगों की बेहतरी वाला यह फैसला जरूर लागू होगा। इस सबंध में कोई भी फैसला 1 फरवरी को राज्य कैबिनेट की बैठक में किया जाएगा।’

उमर और उनकी पार्टी बेहतर तरीके से शासन चलाने के लिए 700 नई इकाइयों के गठन पर जोर दे रही हैं। जबकि कांग्रेस का कहना है कि पहले भी इस तरह का फैसला नाकाम हो चुका है।


हालांकि कांग्रेस अब कह रही है कि प्रशासनिक इकाइयां बनानी ही हैं तो 2100 बननी चाहिए। तभी सभी क्षेत्र के लोगों के साथ न्याय हो सकेगा।

नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन पर व्यापक संदर्भ में बात करते हुए उमर ने कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दिनों की साथी नहीं हैं। यूपीए के बारे में विस्तृत विचार-विमर्श में ही प्रशासनिक इकाइयों के संदर्भ में बात होगी।

इसी में पता चलेगा कि अगला कदम क्या होना चाहिए। अगर मुद्दा सुलझ जाता है तो यूपीए के साथ नेशनल कांफ्रेंस के भविष्य के रिश्तों पर अटकलें लगनी भी बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed