फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   can not run trains every 10 minutes says pawan bansal

हर 10 मिनट में ट्रेन चलाना संभव नहीं: रेल मंत्री

Mon, 11 Feb 2013 05:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Feb 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
can not run trains every 10 minutes says pawan bansal

रेल मंत्री पवन बंसल ने इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के लिए भीड़ को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


बंसल ने कहा कि मैं स्पष्ट करता हूं कि इलाहाबाद स्टेशन हादसे में पुल नहीं टूटा और न ही लाठीचार्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि समूची रेलवे प्रतिदिन पूरे देश में करीब दो करोड 30 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। बंसल ने कहा कि यदि महाकुंभ में उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए हम हर 10 मिनट में भी ट्रेन चलाएंगे तो भी इसे संभालना मुश्किल होगा और हर 10 मिनट में ट्रेन नहीं चलाई जा सकती।

रेलमंत्री ने कहा कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि विभिन्न रंगों के माध्यम से लगाए गए दिशासूचक भीड़ में टूट गए। उन्होंने कहा कि रेलवे पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ज्यादातर मौतें समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण हुई हैं। उन्होंने बताया कि एक आठ साल की बच्ची दो घंटे तक घायलावस्था में प्लेटफार्म पर पड़ी रही। उसे रेल अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बंसल ने बताया कि मैं स्थिति का जायजा लेने और वहां की तैयारियों को देखने के लिए इलाहाबाद जा रहा हूं। हम इलाहाबाद ज्यादा से ज्यादा ट्रेन भेजने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इससे किसी और इलाके की ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे की तैयारियों को लेकर रेल मंत्री ने कहा कि प्रशासन से बात कर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का कोई भी रिश्तेदार अगर इलाहाबाद जाना चाहता है तो उनके लिए दो-दो एसी-2 के रेल पास का इंतजाम किया गया है।

रेल मंत्री ने मृतक के परिवार को एक-एक लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए और घायलों को 25 हजार रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed