{"_id":"917f43907bc044f3898fde7538e1190f","slug":"can-jokes-on-sardars-be-banned-sc-to-decide-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदारों पर बनेंगे जोक या नहीं, सुप्रीम कोर्ट करेगा निर्णय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरदारों पर बनेंगे जोक या नहीं, सुप्रीम कोर्ट करेगा निर्णय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 30 Oct 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सरदारों पर जोक बनेंगे या नहीं, अब इस बात का निर्णय देश का सबसे बड़ा न्यायालय करेगा। सुप्रीम कोर्ट में सरदारों पर बनने वाले जोक को लेकर एक जनहित याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करने का फैसला किया है। जस्टिस टीएस ठाकुर की बेंच इस जनहित याचिका पर सुनवाई करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट इस बात का निर्णय किया है कि वह इस बात देखेगा कि क्या सच में सरदारों के ऊपर बनने वाले जोक भद्दे और नस्लीय हैं।
एक महिला वकील की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। जनहित याचिका में कहा गया है कि 5000 से ज्यादा वेबसाइट पर सरदारों को लेकर जोक चल रहे हैं। यह पूरी तरह से एक सिक्ख समुदाय के खिलाफ किया गया खराब व्यवहार है।
विज्ञापन
वकील ने जानना चाहा है कि आखिर देश में सिर्फ सरदारों के खिलाफ ऐसे जोक क्यों बनते हैं? आखिर उनको क्यों दिखाया जाता है कि उनके पास कम दिमाग है।