{"_id":"aa0495555e71da3c10bb5a57835c43fd","slug":"can-break-into-yerwada-jail-in-5-lakh-rupees-claims-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुझे पांच लाख दो, मैं यरवदा जेल तोड़ दूंगा’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘मुझे पांच लाख दो, मैं यरवदा जेल तोड़ दूंगा’
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 25 Jul 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को एक विधायक ने पांच लाख रुपये में पुणे की यरवदा जेल तोड़ने की बात कहकर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
करोड़ों के तेलगी स्टांप घोटाले के आरोपी और धुले से विधायक अनिल गोटे ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि जेल में क्या होता है। मैं चार साल जेल में था। मुझे पांच लाख दो, मैं जेल तोड़ दूंगा।’
दरअसल, विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक माधुरी मिसल ने राज्य के गृह मंत्री आरआर पाटिल से पूछा था कि पुणे की जेल में कैदियों को मोबाइल फोन और दूसरी सुविधाएं अवैध तरीके से कैसे मुहैया कराईं जाती हैं।
विज्ञापन
जवाब में पाटिल ने कहा कि जेल में ऐसे कामों को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान लोक संग्राम पार्टी के नेता गोटे ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वह जानते हैं कि जेल की दीवारों के पीछे क्या होता है।
विज्ञापन
गोटे ने आरोप लगाया कि जेल में ऐसी सुविधाओं के बदले में जेलर 25 हजार रुपये हर महीने हफ्ता वसूलते हैं। गोटे के दावे को गंभीरता से लेते हुए पाटिल ने इसकी सच्चाई जानने के लिए सीआईडी जांच कराने का ऐलान किया।