फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Campaigning in Haryana and Maharashtra closed.

हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार थमा

Mon, 13 Oct 2014 08:29 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 13 Oct 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
Campaigning in Haryana and Maharashtra closed.

हरियाणा और महाराष्ट्र में 15 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जोरशोर से चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार को थम गया।

विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैली में कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर हल्ला बोला। सोमवार को शाम पांच बजे लाउडस्पीकर का शोर थमते ही हालांकि राजनीतिक दलों ने अपने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंप दी है।

महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर चुनावों में कांग्रेस की साख दांव पर है। दोनों ही राज्यों में उसकी सरकार है। भाजपा के पास कोई स्थानीय चेहरा न होने की वजह से मोदी को चुनाव प्रचार की कमान संभालनी पड़ी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने वाले मोदी ने दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने दोनों राज्यों में 30 से ज्यादा ताबड़तोड़ रैलियां की। शिवसेना से गठबंधन तोड़ने के बाद महाराष्ट्र में भाजपा के लिए चुनौती और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed