{"_id":"e40e0ad8-2c88-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"campaigning-against-gadkari-is-running-on-behalf-of-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी के इशारे पर गडकरी के खिलाफ चल रहा प्रचार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी के इशारे पर गडकरी के खिलाफ चल रहा प्रचार'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Nov 2012 11:02 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ पार्टी के भीतर प्रचार चल रहा है। यह आरोप राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता एमजी वैद्य ने लगाया है।
विज्ञापन
वैद्य ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि गडकरी के कारण उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकेगी। इसलिए दुष्प्रचार का यह अभियान चलाया जा रहा है। वैद्य ने लिखा है कि आडवाणी और गडकरी भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री का उम्मीदवार होने से मना कर चुके हैं, जबकि मोदी आज तक यह बात नहीं कही है।
विज्ञापन
हाल ही में राम जेठमलानी द्वारा नितिन गडकरी को हटाए जाने की मांग पर वैद्य ने कहा कि जेठमलानी कोई शिकायत है तो वह उन्हें पार्टी के भीतर रखना चाहिए न कि सार्वजनिक करना चाहिए। वैद्य ने भारतीय जनता पार्टी को सलाह दी है कि उसे अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान अभी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन